उत्तराखण्ड के सचिवालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर लगी। त्रिवेंद्र सरकार की इस बैठक मे 17 प्रस्ताव आए जिसमें से 14 प्रस्तावो को पारित किया गया। इस बैठक में सरकार ने होमगार्डाें का मानदेय 400 से बढ़ाकर 450 कर दिया है। बैठक में सात लाख स्कूली छात्रों को एनसीआरटी किताबे उपलब्ध कराने के फैसले पर सरकार ने मोहर लगाई और कहा कि छात्रो को जुलाई महीने तक किताबे उपलब्ध करा दी जाएंगी। किताबो की छपाई के लिए सरकार यूपी के प्रकाशको का सहारा लेगी। वही बैठक मे पुलिस असाधारण पेंशन नियमावली में संशोधन पर मोहर लगाते हुए असाधारण पेंशन के लिए पात्रता तय की। कैबिनेट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर आठ समितियों केे गठन को स्वीकृति प्रदान की गई। एफआरआइ में होने वाले योग कार्यक्रम के लिए 25 एंबुलेंसो का भी इंतजाम किया जाएगा। सीएम त्रिवेंद्र ने मंत्रियों को बारिश से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में बद्रीनाथ में यूपी पर्यटन विभाग को 401 हेक्टेयर जमीन देने को मंजूरी मिल गयी है। त्रिवेंद्र सरकार ने किसानो को राहत देते हुए गेंहू का समर्थन मूल्य 1735 रूपये प्रति कुंतल करने का ऐलान किया।

No comments:
Post a Comment