दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते पांच दिनो से एलजी निवास पर धरना दे रहे है।
सीएम केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार के 4 मंत्रीगण भी अनशन पर बैठे है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग
और पिछले तीन महीनो से चल रही आईएएस अफसरों की हड़ताल को खत्म करने को लेकर
केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय पर धरना दे रहे है। केजरीवाल
ने कहा कि ये धरना किसी निजी स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि दिल्ली की आम जनता की भलाई
के लिए है। केजरीवाल के साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल राय और काबीना
मंत्री सत्यैंद्र कुमार जैन धरना दे रहें है। केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर तंज कसते
हुए कहा कि नौकरशाहो की हड़ताल आप सरकार के कामकाज के बीच बाधक बन रही है जिससे आम
जनता को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का मामला
कंेंद्र सरकार से जुड़ा है,
केजरीवाल ने खुद
पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस जटिल समस्या पर हस्तक्षेप करने की अपील की। और
कहा कि केन्द्र सरकार प्रशासनिक अधिकारियों की हड़ताल को खत्म करने के निर्देश दें।
दिल्ली के उप
मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को इस संबन्ध में समाधान करने
को लेकर पत्र भी लिखा था,
परंतु जिसका कोई
जवाब नहीं मिला। इसके बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री
राजनाथ सिंह से मुलाकात कर इस विषय मंे कारवाई करने की मांग की जिसके बाद राजनाथ
सिंह ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से बात कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment