Followers

Saturday, June 16, 2018

केजरीवाल के मंत्री का अनशन घोटाला, खाली पेट बढ़ा इतना किलों वजन

दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय पर पिछले छह दिनों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने 4 मंत्रियो के साथ मिलकर अनशन कर रहे है। केजरीवाल की ये भूख हड़ताल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर और पिछले तीन महीनों से चल रही प्रशासनिक अधिकारियों की हड़ताल को खत्म करने को लेकर है।



मंत्रियों का स्वास्थ चेकअप किया गया तो  परिणाम चौंकाने वाला निकला…



हैरान करने वाली बात ये है कि जब शुक्रवार दोपहर मंत्रियों का स्वास्थ चेकअप किया गया तो उसके परिणाम चौंकाने वाले थे। धरने पर बैठे सरकार के काबीना मंत्री सत्यैंद्र जैन का वजन 1.2 किलोग्राम बढ़ा पाया गया। जिसके बाद से ही केजरीवाल की भूख हड़ताल पर सवाल उठने शुरू हो गए। इतने दिनों से अनशन पर बैठने के बाद भी केजरीवाल के मंत्री सत्यैंद्र जैन का 1.2 किलोग्राम वजन कैसे बढ़ गया।




वजन में 1200 ग्राम का इजाफा…


दरअसल गुरूवार शाम तक सत्यैंद्र जैन का वजन 80 किलो 300 ग्राम था लेकिन जब शुक्रवार को
उनका चेकअप किया गया तो उनके वजन में 1200 ग्राम का इजाफा पाया गया। जिसके बाद से ही विपक्षी पाटिर्यों ने के
जरीवाल सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिया।आप सरकार के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने सत्यैंद्र जैन के वजन बढ़ने को लेकर आप सरकार के खिलाफ दो ट्वीट किए। मिश्रा ने सत्यैंद्र जैन के साथ इस भूख हड़ताल का समर्थन कर रहे दूसरी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा। ट्वीट में सत्यैंद्र के वजन बढ़ने को लेकर कपिल ने प्रहार करते हुए लिखा कि सत्यैंद्र जैन भूख हड़ताल में भी घोटाला कर रहे हैं।



विपक्षी पार्टियों ने भी किया केजरीवाल का समर्थन…


केजरीवाल के इस आंदोलन में उन्हें विपक्षी पार्टियों के नेताओं का भी समर्थन मिल रहा हैं। केजरीवाल के अनशन को बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा , पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी समर्थन दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने आप नेताओं द्वारा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का समर्थन किया है और कहा है कि बीजेपी भी लंबे समय से यही मांग करती रही है, इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि वो जनहित को ध्यान में रखते हुए दिल्ली को पूर्ण राज्य घोषित करे।




1 comment:

स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं को मुफ्त में मिलेंगे पीरियड प्रॉडक्ट्स.

  स्कॉटलैंड  में पीरियड प्रोडक्ट फ्री. स्कॉटलैंड: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी आज एक सकारात्मकता से परिपूर्ण खबर सामने आयी है, जिसमे स्कॉटलै...