![]() |
आप कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस में किया विरोध प्रदर्शन
|
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने 3 मंत्रियो के साथ मिलकर पिछले सात दिनो से दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय पर अनशन कर रहे है। केजरीवाल की ये भूख हड़ताल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर और पिछले तीन महीनो से चल रही प्रशासनिक अधिकारियों की हड़ताल को खत्म करने को लेकर है।
इन चार राज्यो के मुख्यमंत्रियो ने किया केजरीवाल के अनशन का समर्थन.....
![]() |
प्रेस वार्ता करके चारो मुख्यमंत्रियो ने किया
केजरीवाल के अनशन का समर्थन ।
|
आज राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई, जिसमे चार प्रदेशो के मुख्यमंत्रियो ने केजरीवाल के अनशन का सर्मर्थन किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ,कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर इस समस्या सुलझाने की मांग की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत चारो राज्यों के मुख्यमंत्रियो ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से उपराज्यपाल के कार्यालय पर मिलने का प्लान बनाया था। जिसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल से चिट्ठी लिखकर अनुमति मांगी थी। पर उपराज्यपाल ने मिलने की अनुमति को स्वीकृति प्रदान नहीं की। जिसके बाद ममता बनर्जी ने इसे संवैधानिक संकट बताया। इसके बाद चारो मुख्यमंत्री केजरीवाल के परिवार वालो से मिलने उनके घर पहुंचे। केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम के आदेश पर एलजी ने नहीं दी मिलने की अनुमति।
आप नेताओं ने किया मंडी हाउस से विरोध मार्च.......
आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल के अनशन को आज सात दिन हो चुके है, लेकिन अभी तक उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है। इस बात से नाराज़ होकर केजरीवाल ने रविवार को पीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद आज शाम 5ः30 बजे से सैकड़ो की तादात में सड़को पर उतरे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सीपीएम पार्टी के सीताराम येचुरी ने भी हिस्सा लिया। ये विरोध मार्च मंडी हाउस से पीएम आवास तक निकाली जा रही है। दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास के बाहर विरोध मार्च करने की अनुमति नहीं ली हैं।
बीजेपी नेताओं ने कहा जनता के साथ मजाक कर रही आप सरकार.......

दिल्ली में केजरीवाल के धरने के दो दिन बाद ही बीजेपी के नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना देना शुरू कर दिया था। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता के साथ मज़ाक कर रही है। दिल्ली में हो रही बिजली- पानी की समस्या के समाधान के बजाए सरकार एलजी हाउस पर पिछले सात दिनो से धरना दे रही है। बीजेपी नेताओ ने कहा जब तक केजरीवाल दिल्ली की जनता को हो रही पानी की समस्या को नहीं सुलझा देता तब तक उनका भी हड़ताल जारी रहेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय पर बीजेपी के नेताओ के साथ आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा भी धरने पर बैठे है।


No comments:
Post a Comment