पांच राज्यो के ताज़ा हाल : कांग्रेस के अच्छे दिन आते दिख रहे है
पांच राज्यो के विधानसभा चुनावों के रूझानो के मुताबिक बीजेपी के बजाए कंाग्रेस के अच्छे दिन आते दिख रहे है। पांच राज्यों के चुनाव रूझानो को देखकर ये लग रहा है कि पांच में से तीन राज्यों
में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही। पिछले 15 वर्षों से बीजेपी के गढ़ रहे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार कमज़ोर दिखाई पड़ रही है। वहीं पिछले 10 वर्षोे से वसुन्धरा राजे की सरकार भी गिरती नज़र आ रही है। तेलंगाना और मिज़ोरम में भी बीजेपी सरकार बनाने के आकड़े से दूर दिख रही है।
मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर : त्रिशंकु सरकार बनने की उम्मीद
मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 116 सीटे चाहिए, रूझानो के मुताबिक कांग्रेस 109 और बीजेपी 111 सीटो पर कब्जा करा हुआ है। अन्य दलो को 11 सीटे मिलती दिख रही है, ऐसे में एमपी मे त्रिशंकु सरकार बनने के भी आसार है। हांलाकि अभी तक के रूझानों में बीजेपी और कांग्रेस में सात बार टाई हो चुका है, ऐसे में दोनो के बीच मुकाबला काफी टक्कर है।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी का सूपड़ा साफ
छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षोंे से भाजपा सरकार के नेतृत्व में रमनसिंह ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है, ऐसे मेे रूझानो को देखकर बीजेपी काफी निराश होगी। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 69 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है, जोकि बहुमत के आंकडे़ से कहीं अधिक है। बीजेपी को 90 सीटों में से मात्र 11 सीटे मिलती दिख रही हैं। ये आंकड़ो यदि वास्तविकता में तब्दील होते है तो यह 2019 के लिए बीजेेपी के काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
राजस्थान की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्ज़ा़
राजस्थान की सियासत में तेज़ी से बदलाव आता दिख रहा है, पिछले दो बार से राजस्थान में वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी सरकार है। पिछले चुनावो में 200 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 165 सीटों पर कब्ज़ा किया था, लेकिन इस बार के चुनावो के रूझानों मे बीजेपी की सीट हिलती नज़र आ रही है। रूझानो के मुताबिक राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों में से 103 सीटें यानि बहुमत से तीन सीटे ज्यादा कांग्रेस के पाले में जाती दिख रही है। राजस्थान के कंाग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट के कुशल मार्गदर्शक में कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राजस्थान में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौतिपूर्ण स्थिति यह होगी कि वह चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसको बैठाएंगे।
तेलंगाना और मिज़ोरम में भी बीजेपी को झटका
तेलंगाना की 119 और मिज़ोरम की 40 विधानसभा सीटों के रूझानो में भी बीजेपी सरकार बनाने के आंकड़े से बहुत दूर है। तेलंगाना की 119 विंस सीटों में से बीजेपी को 01, कंाग्रेस को 22, टीआरएस को 86 और अन्य को 09 सीटे मिलती दिख रही है।
मिज़ोरम में भी बीजेपी को कंाग्रेस से कम सीटे मिलती दिख रही है, हांलाकि दोनो की ही सरकार नहीं बन रही है। मिज़ोरम की 40 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 02 और कांग्रेस को 05 सीटें मिलती दिख रही है। मिज़ोरम में एमएनएफ पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है, एमएनएफ को 26 और अन्य को 07 सीट मिल रहीं है।


No comments:
Post a Comment