कांग्रेस ने छुड़ाए बीजेपी के छक्के ,पांच में से तीन राज्यो पर कब्ज़ा.....
पांच राज्यो के विधानसभा चुनावों के
परिणाम सामने आ चुके है। इन सभी जनादेशों को देख़कर लगता है कि जनता के बीच
कांग्रेस की पुन: वापसी हो रही हैं। इन परिणामों से बीजेपी को 2019 के लिए कमर कस लेनी चाहिए क्योंकि ये नतीजे
बीजेपी के लिए काफी निराशाजनक है। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने
बीजेपी को पछाड़ कर सियासत की कुर्सी पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। इन परिणामों से लगता
है कि बीजेपी के बजाए कंाग्रेस के अच्छे दिन आते दिख रहे है। पिछले 15 वर्षों से बीजेपी के गढ़ रहे मध्यप्रदेश और
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार कमज़ोर से पिछड़ गयी। वहीं पिछले 10 वर्षोे से राजस्थान में रही वसुन्धरा सरकार भी
सरकार बनाने में सफल नही हो पाई। तेलंगाना और मिज़ोरम में भी बीजेपी सरकार बनाने के
आकड़े से दूर दिख रही है।
मध्यप्रदेश मे त्रिशंकु सरकार बन सकती है ....
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी
टक्कर हो रही हैं। कांग्रेस बहुमत से चंद सीट ही दूर है। सुबह से ही मध्यप्रदेश
में दोनो दलो में सरकार बनाने को लेकर कड़ा मुकाबला चल रहा था। रूझानो में त्रिशंकु
सरकार बनने के भी आसार दिख रहे थे। हांलाकि भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में शाम 4
बजे से ही पटाखे फोड़कर जश्न मनाना शुरू
कर दिया था। लेकिन रात दस तक के आए नतीज़ो के मुताबिक कांग्रेस 114 ,बीजेपी 108 और अन्य के खाते में 08 सीटे गई।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी का
सूपड़ा साफ
छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षोंे से बीजेपी की सरकार रही है ऐसे में ये
नतीजे बीजेपी के लिए कारगर साबित नही हुए। इन परिणामों को देखकर बीजेपी के खेमें
में काफी निराशा हुई। पंद्रह वर्षों से बीजेपी के मुख्यमंत्री रहे रमनसिंह ने हार
को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी अपनी गलतियों को सुधारकर लोगो के दिलो में जल्द
पुनः वापसी करेगी।
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों का परिणाम
कांग्रेस - 68
बीजेपी - 15
अन्य - 07
राजस्थान की कुर्सी पर
कांग्रेस का कब्ज़ा़
राजस्थान के नतीजें सुबह से ही कांग्रेस
के पाले में थे, लेकिन शाम को
आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ये साफ हो गया है कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी
सरकार बनाने जा रही है। पिछले चुनावो में 200 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 165 सीटों पर कब्ज़ा किया था, लेकिन इस बार के चुनावो में लोगो में वसुन्धरा
सरकार को लेकर नाराज़गी थी जोकि इन नतीजों से साफ दिखाई दे रही है। राजस्थान मे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियो को पीछे छोड़ कंाग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन
पायलेट के कुशल मार्गदर्शक में कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
हांलाकि अब ये देखना होगा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसको बैठाया जाएगा।
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों का परिणाम
कांग्रेस - 100
बीजेपी - 73
अन्य - 26
तेलंगाना में टीआरएस और
मिज़ोरम में एमएनएफ सरकार बनी......
तेलंगाना की 119 और मिज़ोरम की 40 विधानसभा सीटों में बीजेपी शुरू से ही सरकार बनाने के
आंकड़े से बहुत दूर थी। तेलंगाना की 119 विंस सीटों में से बीजेपी को 01, कंाग्रेस को 21, टीआरएस
को 88 और अन्य को 09 सीटे मिली। तेंलगाना में टीआरएस की विजय होने
के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने टीआरएस प्रमुख को बधाई दी।
मिज़ोरम में भी बीजेपी को कंाग्रेस से कम
सीटे मिलती दिख रही थी हांलाकि दोनो की ही सरकार बनाने में असफल रहे। मिज़ोरम की 40
विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 01
और कांग्रेस को 05 सीटें मिली। मिज़ोरम में एमएनएफ पार्टी को
बहुमत मिला । एमएनएफ को 26 और
अन्य को 07 सीट मिली।



