Followers

Tuesday, July 3, 2018

बीस हज़ार रूपयों के लिए पिता बना अपनी बेटी का सौदागर


उत्तराखण्ड: पिता और पुत्री का रिश्ता पवित्रता और निष्ठाा से भरा होता है। एक पिता जो अपनी बेटी के सपनो को साकार करने में पूरी तरह तत्पर होता है। अगर वही पिता अपनी बेटी को चंद रूपयो के लोभ में बेच दे तो ये काफी शर्मशार करने वाली घटना है। ऐसे ही घटना उत्तराखण्ड से सामने आई है जहां एक पिता ने अपनी नाबालिक बेटी को 20 हज़ार रूपये में बेच दिया।

मुखबिर की सूचना से मानव तस्करी होते-होते रूक...
दरअसल भारत नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में मुखबिर की सूचना से मानव तस्करी होते-होते रूक गई। राजस्थान से आकर नेपाली युवती का सौदा कर रहे सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें चार राजस्थान के, दो महिलाएं नेपाल और किशोरी का पिता शामिल है। पिता द्वारा सौदा किए जाने से किशोरी बिलख रही थी। मामला अस्कोट थाने के अंतर्गत आने वाले ओगला के निकट जड़ियागाड़ का है। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी के नेपाली की 16 वर्षीय किशोरी को उसका पिता बेचने की कोशिश कर रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने जड़ियागाड़ के पास छापा मारा और आठ लोगों को पकड़ा। इनमे एक मासूम किशोरी बिलख रही थी।

किशोरी से पूछताछ में बताया कि वह नेपाल की रहने वाली...
एसपी ने बताया कि किशोरी से पूछताछ में बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है और उसका पिता बेचने के इरादे से यहां आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता दलीप सिंह, अलवर राजस्थान निवासी दिनेश सिंह, सूरत सिंह, रामपाल यादव, जसवंत सिंह तथा दलाली में शामिल दो नेपाली महिलाएं ममता और कुमार देवी को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस प्रकार की घटना देश के लिए शर्मनाक है। एक पिता द्वारा इस तरह का कदम संवेदनशील जिसपर कार्यवाही जरुरी है।

स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं को मुफ्त में मिलेंगे पीरियड प्रॉडक्ट्स.

  स्कॉटलैंड  में पीरियड प्रोडक्ट फ्री. स्कॉटलैंड: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी आज एक सकारात्मकता से परिपूर्ण खबर सामने आयी है, जिसमे स्कॉटलै...