Followers

Wednesday, November 25, 2020

स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं को मुफ्त में मिलेंगे पीरियड प्रॉडक्ट्स.

 


स्कॉटलैंड 
में पीरियड प्रोडक्ट फ्री.


स्कॉटलैंड: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी आज एक सकारात्मकता से परिपूर्ण खबर सामने आयी है, जिसमे स्कॉटलैंड दुनिया का पहला देश बन गया है जहां महिलाओं को पीरियड प्रॉडक्ट मुफ्त दिए जाएंगे. चार साल तक चले अभियान के बाद यह ऐतिहासिक फैसला किया गया है. मंगलवार को स्कॉटलैंड में पीरियड प्रोडक्ट फ्री करने वाले विधेयक को पारित कर दिया गया. इस कानून के तहत स्थानीय प्रशासन को पीरियड प्रॉडक्ट्स को मुफ्त में उपलब्ध कराना होगा. स्कॉटलैंड की लेबर पार्टी की नेता मोनिका लेनन ने कहा कि देश के लिए आज गर्व का दिन है. मोनिका ने कहा कि महिलाएं, लड़कियां और अन्य सभी लोग जो मासिक धर्म से गुजरते हैं, नए कानून से उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आएगा. 

Saturday, November 21, 2020

समारोह में धड़ाम से गिरे BJP सांसद रवि किशन.

गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में काफी सक्रिय हैं।  रवि किशन बिजली विभाग के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर देवेन्द्र सिंह उनका स्वागत किया. इसके बाद जब वह कुर्सी पर बैठने गए तभी अचानक गिर पड़े। हालांकि उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है. 



Saturday, May 23, 2020

हैवानियत की हदें पार: अस्पताल के ICU में 2 वार्ड ब्वॉय ने किया युवती का बलात्कार.

#ShamelessPeoples 
मानवता को किया शमर्सार.....
एक मरीज के लिए अस्पताल मंदिर के सामान होता है, जहां से उसके जीवन की शुरुआत होती है. अस्पताल में काम करने वाले वाले सभी चिकित्साकर्मी भगवान के सामान माने जाते है. लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. अस्पताल रूपी इस मंदिर में ये गुन्हा करने में अस्पताल के कर्मियों का हाथ शामिल है.

ऑक्सिजन पर पीड़िता.....
हवस की लालसा ने अस्पताल के दो वार्ड बॉय को अँधा बना दिया। इन दोनों युवकों ने 21 और 22 मई की रात को ICU में भर्ती युवती के साथ रेप किया। जिसके बाद से ही युवती की हालत बेहद नाजुक है. पीड़िता अभी ऑक्सीजन पर है और उसकी हालत काफ़ी नाजुक बताई जा रही है. युवती के पिता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की. पुलिस अस्पताल में जाँच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा देने का दावा भी कर रही है.

पिता को भय.....
बिलासपुर का ये निजी अस्पताल शहर का काफी प्रसिद्ध अस्पताल है, इसलिए युवती के पिता का कहना है कि उसकी बच्ची को होश में आते ही इंजेक्शन देकर बेहोश किया जा रहा है ताकि मामले को छिपाया जा सके.फिलहाल युवती ऑक्सीजन मास्क पर है और पुलिस जांच में जुटी।




 मेरी कलम का सार 
इस दुष्कर्म ने मानवता को शमर्सार किया लेकिन रोज़ाना  नाजाने कितनी हमारो देश की बेटियां इन हैवानों के रात का भोज बन जाती है, सरकारे अपने स्तर से प्रयास कर रही है लेकिन इसका मतलम ये नहीं की हम भी सरकार पर ही निर्भर रहे. हमें भी सरकारों और कानून की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए ताकि समाज में इन बेटियों के लिए एक उम्मीद की किरण जल सके. मैंने अपनी कलम के सहारे इस बेटी के दर्द को लिखने का प्रयास किया है अब हम सबको इन जैसी कई लाखों बेटियों की आवाज़ बनकर आगे आना है. 

Sunday, February 16, 2020

"AAP" सरकार के 7 रत्न.

AAP सरकार के सात मंत्री.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्द्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल के साथ नवगठित सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. 

Tuesday, February 11, 2020

AAP की हुई दिल्ली, चाणक्य की कूटनीति विफल.




चाणक्य की कूटनीति विफल...
जिस तरह का जनादेश देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में जनता ने दिया है, उसको देखते हुए लगता है, हमारे देश की जनता हर चुनाव में नाम पर वोट नहीं डालती, बल्कि नेताओं के काम का आकलन करके अपने मत का प्रयोग करती है। ये चुनाव  परिणाम बीजेपी के दिग्गजों की बड़ी हार को दर्शाता है, क्योंकि जिस तरह बीजेपी ने अपनी पार्टी के तमाम केंद्रीय मंत्रियो से लेकर मुख्यमंत्रियो और सांसदों को मैदान में उतारकर उन्हें जनता के बीच उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने भेजा था, लेकिन तमाम दिग्गज अपनी लोकप्रियता से लोगो के मन के वोट को नहीं बदल पाए. 


अति आत्मविश्वास (Overconfidence) नहीं करना चाहिए था.

BJP के धार्मिक ध्रुवीकरण की  हार... 
दिल्ली के इस चुनाव में धार्मिक एजेंडा का भी बखूबी इस्तेमाल हुआ, चुनाव को बीजेपी के नेताओ ने  हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मैच बताकर लोगो को गुमराह करने की कोशिश की, साथ ही दिल्ली के विकास से ज्यादा राम मंदिर के नाम को लेकर जनता के बीच उतरी. यह साफ दर्शाता है की बीजेपी ने हर तरह के धार्मिक हथकंडे अपनाने का प्रयास किया परन्तु वह विफल रही. तीन तलाक़ पर मुस्लिम महिलाओं के साथ  खड़ी होने वाली बीजेपी को शाहीन बाग का मुद्दा महंगा पर गया. बीजेपी के दिग्गजों ने केजरीवाल पर कभी आंतकवादी होने का आरोप लगाया तो कभी उन्हें अशुद्ध बताकर उनकी हनुमान भक्ति पर सवाल उठाया। इस तरह के धार्मिक ध्रुवीकरण खेलने के बावजूद भी बीजेपी की विजय नहीं हो पायी। यह जनता की जीत है, जनता किसी के नाम से ज्यादा किसी के काम को महत्व देती है. केजरीवाल सरकार पर लोगो की ये जीत और भरोसा दिल्ली के आने वाले पांच सालो को विकास के किस पायदान पर ले जायेगा ये देखने वाला होगा.


मोटा भाई का जादू विफल.


आम मुख्यमंत्री.




* 08 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव
का परिणाम :
1. आम आदमी पार्टी - 62. 
2. बीजेपी - 08.
3. कांग्रेस - 00.

Monday, December 30, 2019

Year Ender 2019 : इन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा.


                                                                         श्रद्धांजलि

       राजनीति, सिनेमा और साहित्य से जुड़ी कई प्रसिद्ध शख्सियतों ने दुनिया को अलविदा कह दिया. जानिए उन हस्तियों के नाम और व्यवसाय जिनको भारत ने इस वर्ष खो दिया.



मनोहर परिकर -  पूर्व रक्षामंत्री, भारत 


  अरुण जेटली -  पूर्व वित्त मन्त्री, भारत 



शीला दीक्षित - पूर्व मुख्यमंत्री, दिल्ली 

 सुषमा स्वराज - पूर्व विदेश मंत्री, भारत


राम जेठमलानी - अधिवक्ता

जगन्नाथ मिश्रा - पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार
बाबूलाल गौर - पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
कैलाश चंद्र जोशी - पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश



टी एन शेषन - पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत

प्रकाश पंत - पूर्व वित्त मन्त्री, उत्तराखण्ड 

खय्याम - संगीतकार



नामवर सिंह - साहित्यकार


वशिष्ठ नारायण सिंह - भारतीय गणितज्ञ


विजू खोटे - अभिनेता

श्रीराम लागू - अभिनेता

 गिरीश कर्नाड - अभिनेता




वेणु माधव - तेलुगु अभिनेता  


                       विद्या सिन्हा -  अभिनेत्री 

 वीरू देवगन -  फिल्म निर्देशक

Saturday, December 28, 2019

Happy Birthday GST गुरु.....

                                                               
भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक व मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले स्व.अरुण जेटली जी का अगस्त, 2019 में निधन हो गया था. आज उनकी 67वीं जयंती के अवसर पर हम उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. 


जन्म - 28 दिसम्बर, 1952. मृत्यु -  24 अगस्त, 2019. 
व्यवसाय -  राजनेता  एवं  प्रसिद्ध अधिवक्ता.



शैक्षणिक योग्यता (Educational life)
अरुण जेटली की स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल,नई दिल्ली (1957-69) 

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, से स्नातक,नई दिल्ली (1973). 

दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की (1977).

जेटली सुप्रीम कोर्ट और देश के कई राज्यों के उच्च न्यायालय में वकालत कर चुके हैं।



                                                                                    
                                                                                   राजनीतिक सफ़र (Political Life)

1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के ABVP छात्रसंघ के अध्यक्ष बने.

वी.पी. सिंह की सरकार में अडिशनल सलिसिटर जनरल के पद रहें. 

1999 में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहें. 

1999-2013 तक DDCA के अध्यक्ष बने रहें.

2014-18 तक वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री रहें.

मई 2014 से नवंबर 2014 तक रक्षा मंत्री और नवंबर 2014 से 05 जुलाई 2016 तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रभार संभाला.

29 फरवरी 2016 को एक लीप ईयर बजट भी पेश किया.




स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं को मुफ्त में मिलेंगे पीरियड प्रॉडक्ट्स.

  स्कॉटलैंड  में पीरियड प्रोडक्ट फ्री. स्कॉटलैंड: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी आज एक सकारात्मकता से परिपूर्ण खबर सामने आयी है, जिसमे स्कॉटलै...