सदैव अटल रहेंगे अटल बिहारी
 |
| विनम्रशील अटल. |
भारतीय राजनीति के भीष्मपितामह और लोकप्रिय जननेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी सदैव हम सभी के दिलो में जीवित रहेंगे. उनके विचार और रचनाएँ हम सभी को जीवन में सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी.
युग पुरुष के जीवन पर एक नज़र....
 |
| शालीन अटल. |
पूरा नाम: अटल बिहारी वाजपेयी.
जन्म: 25 दिसंबर, 1924 - ग्वालियर.
निधन: अगस्त 16, 2018 - नई दिल्ली.
व्यवसाय: प्रखर राजनीतिज्ञ , राष्ट्रवादी कवि व पत्रकार.
राजनैतिक दल: भारतीय जनता पार्टी. (BJP)
माता - पिता: कृष्णा देवी, कृष्ण बिहारी.
* 1992: पद्म विभूषण
* 1994: लोकमान्य तिलक पुरस्कार
* 1994: श्रेष्ठ सासंद पुरस्कार
 |
| खुशनुमा अटल. |
* 1994: भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार
* 2014: भारतरत्न
प्रमुख रचनाएँ -
* अमर आग है * अमर बलिदान
* रग-रग हिन्दू मेरा परिचय * राजनीति की रपटीली राहें
तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे -
* पहली बार - 16 मई, 1996 - 1 जून, 1996
* दूसरी बार - 19 मार्च, 1998 - 19 अक्टूबर, 1999
* तीसरी बार - 19 अक्टूबर, 1999 - 22 मई, 2004
 |
| कर्मठ अटल. |
प्रमुख कार्य -
* परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाना
* स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना
* कारगिल युद्ध
राजनीतिक सफर की प्रमुख बातें -
* 1951 में वो भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे.
* पाँच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले ग़ैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री.
* 1957 में पहली बार बने लोकसभा सांसद, 47 साल तक संसद सदस्य रहे.
* 10 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए.
* 1957 में जनसंघ से तीन लोकसभा सीटों (लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर) से चुनाव लड़ा, लेकिन केवल बलरामपुर से चुनाव जीता.
* भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे. (1968 से 1973)
* भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष बने. (1980 - 1986)
* बीजेपी संसदीय दल के नेता भी रहे. (1980 - 1986)
* 2009 में सत्ता की राजनीति से संन्यास लेते वक्त वो लखनऊ से सांसद थे.
हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा,
काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं,
गीत नया गाता हूं.
*Source - BBC.