#ShamelessPeoples
मानवता को किया शमर्सार.....
एक मरीज के लिए अस्पताल मंदिर के सामान होता है, जहां से उसके जीवन की शुरुआत होती है. अस्पताल में काम करने वाले वाले सभी चिकित्साकर्मी भगवान के सामान माने जाते है. लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. अस्पताल रूपी इस मंदिर में ये गुन्हा करने में अस्पताल के कर्मियों का हाथ शामिल है.
ऑक्सिजन पर पीड़िता.....
हवस की लालसा ने अस्पताल के दो वार्ड बॉय को अँधा बना दिया। इन दोनों युवकों ने 21 और 22 मई की रात को ICU में भर्ती युवती के साथ रेप किया। जिसके बाद से ही युवती की हालत बेहद नाजुक है. पीड़िता अभी ऑक्सीजन पर है और उसकी हालत काफ़ी नाजुक बताई जा रही है. युवती के पिता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की. पुलिस अस्पताल में जाँच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा देने का दावा भी कर रही है.
पिता को भय.....
बिलासपुर का ये निजी अस्पताल शहर का काफी प्रसिद्ध अस्पताल है, इसलिए युवती के पिता का कहना है कि उसकी बच्ची को होश में आते ही इंजेक्शन देकर बेहोश किया जा रहा है ताकि मामले को छिपाया जा सके.फिलहाल युवती ऑक्सीजन मास्क पर है और पुलिस जांच में जुटी।
मेरी कलम का सार
इस दुष्कर्म ने मानवता को शमर्सार किया लेकिन रोज़ाना नाजाने कितनी हमारो देश की बेटियां इन हैवानों के रात का भोज बन जाती है, सरकारे अपने स्तर से प्रयास कर रही है लेकिन इसका मतलम ये नहीं की हम भी सरकार पर ही निर्भर रहे. हमें भी सरकारों और कानून की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए ताकि समाज में इन बेटियों के लिए एक उम्मीद की किरण जल सके. मैंने अपनी कलम के सहारे इस बेटी के दर्द को लिखने का प्रयास किया है अब हम सबको इन जैसी कई लाखों बेटियों की आवाज़ बनकर आगे आना है.

