रविवार को नम आंखो से मशहूर लोकगायक परविंदर सिंह
![]() | ||
स्वर्गीय परविंदर सिंह कार्की उर्फ पप्पू कार्की
|
कार्की उर्फ “ पप्पू कार्की “ को दी गई अंतिम विदाई। उत्तराखण्ड के मशहूर युवा लोकगायक पप्पू कार्की के अंतिम दर्शन करने के लिए रामगंगा नदी घाट पर उनके हज़ारो प्रशसंक मौजूद रहे। उत्तराखण्ड के ध्रुव तारा कहे जाने वाले पप्पू कार्की की मौत से देवभूमि के लोगो में शोक की लहर है। अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले कार्की ने उत्तराखण्ड का सम्मान देश के साथ साथ विश्व के अन्य देशों में भी बढ़ाया था। उनकी आकस्मिक मृत्यु होने से समस्त उत्तराखण्ड वासियों सदमें मे है। हलद्वानी के बहुत से व्यापारियों ने बाज़ार बंद रखकर कार्की की मौत का शोक बनाया। दरअसल ये दर्दनाक सड़क हादसा शनिवार शाम को हल्द्वानी के काठगोेदाम थाना क्ष़्ोत्र से 35 किमी दूर हैड़ाखान मार्ग मुरकुड़िया गांव पटवारी चैकी के पास हुआ था। इस हादसे में पप्पू कार्की समेत दो अन्य लोगो की भी मौत हो गई थी। आपको बता दे कि पप्पू कार्की मौत से पहले नैनीताल के गौनिहार में रातभर एक स्टेज शो किया था। इस हादसे से समस्त उत्तराखण्ड वासियों मे सन्नाटा का माहोल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट करके पप्पू कार्की के निधन पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

No comments:
Post a Comment