Followers

Saturday, June 9, 2018

गुजरात के बाद राजस्थान के विसं चुनाव में धमाल मचाएगी ये तिकड़ी

गुजरात के बाद राजस्थान के विसं चुनाव में धमाल मचाएगी ये तिकड़ी

हार्दिक, अल्पेश और जिग्नेश ने शुरू की 
राजस्थान विस चुनाव की तैयारी । 
विधानसभा चुनाव से पूर्व राजस्थान की सियासत में नया मोड़ आ गया है़। राजस्थान विस चुनाव से पूर्व गुजरात के तीन युवा नेता वहां के चुनावी समीकरण बदलने मे जुट गए है। पिछले कुछ दिनो से ये तीनो युवा नेता राजस्थान मे सक्रिय रूप से कार्य करते नज़र आ रहे है। गुजरात के पाटीदार आंदोलन से निकले हार्दिक पटेल, गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी और पिछड़े वर्ग के नेता अल्पेश ठाकुर राजस्थान के विंस चुनाव मे बीजेपी को कड़ी टक्कर देने में जुट गए है।  
हार्दिक पटेल राजस्थान के उदयपुर संभाग मे सक्रिय रूप से लोगो के 
बीच नज़र आ रहे है। हार्दिक की रणनीति पाटीदार और गुर्जर समाज को एकजुट करने की है। इस बीच हार्दिक लगातार गुर्जर नेताओं के संपर्क में है। कांग्रेस के पूर्व विधायक पुष्कर डांगी भी हार्दिक की मदद करने में जुटे है।
दलित नेता के रूप में उभरे गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी की नज़रे भी राजस्थान के दलित वोट बैंक पर हैं वहीं अल्पेश की नज़रे पिछड़े समुदाय के वोटरो पर है। पिछले तीन महीनो में जिग्नेश राज्य की 17 विधानसभाओं का दौरा कर चुके हैं। इनके दौरे की खास बात ये है कि इन्होने 34 अनुसूचित विस क्षेत्रों में दलित समुदाय के युवाओं की एक टीम का गठन किया है जोकि विस चुनावो के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।      

कांग्रेस भी दे रही कड़ी टक्कर 


जनता को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश 
अध्यक्ष सचिन पायलट । 
इस बार के चुनाव में  कांग्रेस  से बीजेपी को बड़ा खतरा हो सकता है।कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी के लिए मुश्किल हालात पैदा करने मेें जुटी हुई है, गौरतलब है कि फरवरी में हुए दो लोकसभा व एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हार का स्वाद चखाया था। राजस्थान की अजमेर व अलवर लोकसभा सीट मे बीजेपी के उम्मीदवार कांग्रेस के प्रत्याशियों से भारी मतो से हारे। राजस्थान कांगे्रस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने पूरे प्रांत में कांग्रेस के प्रत्येक विस क्षेत्र में जातिय समीकरण के आधार पर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।     

मोदी के विकास रथ को रोक पाएंगे ये तीनो युवा


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकास रथ पूरे देश में बीजेपी के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है, मोदी और अमित शाह की कूटनीतिक रणनीति के कारण ही बीजेपी ने देश ऐसे बहुत से राज्यों में सरकार बनाई जहां बीजेपी अल्पसंख्यक पार्टी के रूप में थी। इन तीन युवा नेताओं ने गुजरात में बीजेपी के विकास रथ को रोकने की पूरी ज़ोर आज़माया कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद ये तिकड़ी राजस्थान में धमाल मचा पाएगी। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या राजस्थान की जनता इन बाहरी चेहरो की बातों से प्रभावित होेकर आगामी विस चुनावो में बीजेपी के खिलाफ मतदान करेगी।



No comments:

Post a Comment

स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं को मुफ्त में मिलेंगे पीरियड प्रॉडक्ट्स.

  स्कॉटलैंड  में पीरियड प्रोडक्ट फ्री. स्कॉटलैंड: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी आज एक सकारात्मकता से परिपूर्ण खबर सामने आयी है, जिसमे स्कॉटलै...