Followers

Monday, October 8, 2018

सरकार आबाद - किसान बर्बाद

किसानो के साथ कि गई बर्बता
उस महापुरूष की आत्मा कितनी रोई होगी.....

जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की आत्मा कितनी रोई होगी, जब उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर देश का अन्नदाता कहलाने वाले किसान के साथ जिस तरह से सरकार ने लाठीचार्ज कर बर्बरता की वह अपने आप में ही दुखदायी है। केन्द्र की मोदी सरकार अच्छे दिनों की छलावा करने वाली सरकार साबित हो रही है किसानो के संबध में ऐसे में लगता है उस महापुरूष का ये नारा ’जय जवान, मर किसान’ में तब्दील हो गया है।

किसान वोट बैंक की राजनीति......

देश का अन्नदाता कहने वाले किसान पर 02 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने जिस तरह की बर्बरता की हैं वह अपने आप मे ही इस बात का संकेत देती हैं कि मोदी सरकार के दिखाने के दाँत और हैं और खाने के और। किसानों को वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल करने वाली मोदी सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार हैं क्योंकि जिस तरह मोदी सरकार ने किसान क्रांति यात्रा को दिल्ली जाने से रोकने का निर्मम प्रयास किया वह अनुचित था।

राजनीतिक ध्रुवीकरण का खेल.....

23 सितंबर को हरिद्वार से जब ये यात्रा शुरू हुई थी तब सरकार ने इनको क्यों नही रोका क्योंकि राजनीतिक ध्रुवीकरण का खेल जो खेलना था । किसान यूनियन के सदस्य अपनी मांगों शांतिपूर्वक  तरीके से पैदल दिल्ली जा रहे थे। सरकार ने उन्हें रास्ते में रोककर धारा-144 लगा दी गई। इस दौरान किसानों पर लाठीचार्ज कर आंसू के गोले छोड़े गए। मजबूरन किसानो को अपना बचाव करने के लिए उन पर उल्टा प्रहार करना ही पड़ा।

लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा......

भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसमे सभी नागरिको को समान अधिकार प्राप्त है ऐसे में यदि किसानो को सरकार से अपनी बात कहनी हो तो वह बेचारे कैसे अपनी आवाज़ उठाने का साहस करेंगें। वह किसान सिर्फ राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी को पुष्प अर्पित करने और सरकार को किसानो के फसलों का उचित दाम देने का निवेदन करने ही गया था। किसानो की सरकार से यह मांग है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। इस बर्बता को देखते हुए अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र भाटी ने कहा है कि किसानों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका परिणाम केंद्र सरकार को 2019 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं को मुफ्त में मिलेंगे पीरियड प्रॉडक्ट्स.

  स्कॉटलैंड  में पीरियड प्रोडक्ट फ्री. स्कॉटलैंड: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी आज एक सकारात्मकता से परिपूर्ण खबर सामने आयी है, जिसमे स्कॉटलै...